ब्रेकिंग: गोड्डा में राहुल का हेलीकाप्टर फंसा, एक घंटे से नहीं मिल रही है उड़ने की इजाजत

Breaking: Rahul's helicopter stuck in Godda, not getting permission to fly for an hour

Rahul Gandhi : झारखंड चुनाव के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। राहुल गांधी के हेलीकाप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं मिली है। जिसकी वजह से राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर करीब 1 घंटे से गोड्डा में फंसा है। इधर राहुल गांधी के हेलीकाप्टर को ATC की अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस भड़क गयी। PM मोदी की रैली को वजह बताया गया है।

यहां देखें वीडियो

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोड्डा में चुनाव प्रचार के लिए आए राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर बीते एक घंटे से रूका हुआ है। एटीसी की तरफ से उन्हें क्लीयरेंस नहीं मिल रहा है. जिसके कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल मचा दिया है। बता दें कि राहुल गांधी शुक्रवार को महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के लिए वोट मांगने आए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

आपको बता दें कि इससे पहले हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के भी हेलीकाप्टर को सुरक्षा कारणों से उड़ने की अनुमति नहीं मिली थी। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया था। अब राहुल गांधी का हेलीकाप्टर फंसने का मामला भी तूल पकड़ सकता है।

Related Articles

close