झारखंड: स्कूल में फिर हुई छापेमारी, भारी मात्रा में कैश मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची, सर्चिंग के दौरान….

Jharkhand: Raid again in the school, police team arrived on the information of finding huge amount of cash, during searching….

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच छापेमारी की खबर मिल रही है। कैश की सूचना पर पुलिस की टीम ने छापा मारा है। हालांकि फिलहाल वहां से कुछ भी बरामदगी की सूचना नहीं है। राजधानी रांची के नामकुम इलाके में महिलौंग स्थित सरला बिरला स्कूल कैंपस और जोन्हा स्थित एक रिसॉर्ट में जांच करने पहुंची। बताया जा रहा है कि यहां पैसे रखे जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

रांची पुलिस के डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स शिक्षण संस्थान के एक-एक कमरों की जांच कर रहे है। पूरे कैंपस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही रांची के नामकुम स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में भी छापेमारी की गई थी। इससे पहले भी पुलिस ने ऐसे ही छापेमारी की थी। हालांकि उस दौरान काफी मात्रा में कैश मिला था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

15 दिन पहले भाजपा नेता और जीडी गोयनका स्कूल के अध्यक्ष मदन सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की थी। वहां भी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए स्कूल में कैश जमा किया गया है। इस दौरान बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ। वहां से 1,14,99,980 रुपए जब्त किये गये थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

कार्रवाई के दौरान भाजपा नेता और जीडी गोयनका स्कूल के अध्यक्ष मदन सिंह मौजूद थे। बरामद पैसे के संबंध में जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।चुनावी समर के दौरान ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आजसू से जुड़े और नामकुम में वाइबीएन यूनिवर्सिटी के चेयरमैन रामजी यादव के चार ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। पुलिस की यह कार्रवाई छह नवंबर को हुई थी।

Related Articles

close