Railway Job: रेलवे ने 3015 पदों के लिए जारी किया है विज्ञापन, देखिये डिटेल, कैसे करें आवेदन, उम्र सीमा और योग्यता

नयी दिल्ली। रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार डब्ल्यूसीआर की ऑफिशियल वेबसाइट wcr. Indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये 14 जनवरी तक चलेगी। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस एक्ट के तहत स्टाइपेंड दिया जाएगा।

पदों का विवरण :
• जेबीपी डिवीजन: 1164 पद
• बीपीएल कैटेगरी : 603 पद
• कोटा डिवीजन: 853 पद
• सीआरडब्ल्यूएस बीपीएल: 170 पद
• डब्ल्यूआरएस कोटा: 196 पद
• मुख्यालय/जेबीपी: 29 पद

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

.योग्यता :
• मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) पास होना चाहिए।
• एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।

उम्र सीमा :
उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षा की फीस :
• जनरल : 136 रुपए
• एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला : 36 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :
उम्मीदवारों का सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) और आईटीआई/ट्रेडमार्क में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन का तरीका जानिये :
• ऑफिशियल वेबसाइट https://wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
• होमपेज पर उपलब्ध हाइलाइट किए गए टैब पर क्लिक करें।
• न्यू लॉगिन पर क्लिक करें।
• अपना लॉग इन डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।
• फीस का भुगतान करके फॉर्म डाउनलोड करें।
• आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

Related Articles

close