3 लाख घूस लेते रेल अफसर गिरफ्तार: घर से 2.61 करोड़ नकद बरामद

गोरखपुर: तीन लाख की रिश्वत लेते सीबीआई के हत्थे चढ़े पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक (पीसीएमएम) केसी जोशी के ठिकानों से करीब 2.64 करोड़ की नगदी बरामद की गई है। गोरखपुर से नोएडा तक एक साथ हुई कार्रवाई में भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

आरोपी अफसर का मोबाइल फोन, फाइलें और हार्डडिस्क को सीबीआई ने कब्जे में ले लिया है। यह कार्रवाई रेलवे को सामग्री आपूर्ति करने वाली गोरखपुर की एक फर्म की शिकायत पर की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद सीबीआई टीम आवास से लेकर कार्यालय पर छानबीच में जुट गई। रातभर चली कार्रवाई के बाद एक टीम केसी जोशी को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई जबकि दूसरी टीम कार्यालय में दिन में दो बजे तक फाइलें और कंप्यूटर खंगालती रही। इस दौरान डिपो से भी फाइलें मंगाई गईं। कार्यालय में उधर, नोएडा के सेक्टर 50 स्थित केसी जोशी के मकान में भी सीबीआई ने तलाशी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि 2.61 करोड़ की नकदी नोएडा स्थित घर से बरामद हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close