Rain Alert : झारखंड के कई जिलों में होगी आज से तीन दिन तक जोरदार बारिश….मौसम विभाग ने जारी किये येलो अलर्ट, इन जिलों में होगी गरज-चमक के साथ बारिश

रांची। सूखे के खतरे से बैचेन झारखंड में बारिश की राहत भरी कुछ बूंदे पड़ेगी। झारखंड में अगले 72 घंटे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि झाऱखंड के कई जिलों में अगले तीन दिन तक बारिश होगी और वज्रवात होगी। सोमवार से प्रदेश के कई जिलों का मौसम बदल सकता है। मंगलवार और बुधवार को इसका असर और गहरा दिखेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम और ओडिशा से सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर स्थित है। एक अवसाद में केंद्रित होने और ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इस प्रणाली से राज्य भर में अच्छी बारिश और दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाये रहेंगे और सोमवार को कई जगहों पर बारिश होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गरज-चमक के साथ बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी जा रही है, वहीं 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज और सर्द हवाएं भी चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला- खरसवां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में कल से जोरदार बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि झारखंड बुरी तरह से सूखा की चपेट में है। रविवार को हुई नीति आयोग की बैठक में भी सूखा राहत के विशेष पैकेज की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की थी। झारखंड के अधिकांश जिलों में सूखा की स्थिति है। अल्प बारिश की वजह से धान का फसल बुरी तरह से बरबाद हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close