Rain Alert : झारखंड में 12 अक्टूबर तक छाये रहेंगे बादल… कई इलाकों में गरज-चमक के साथ पड़ेगी बौछारें.. मौसम खुलने के बाद …

रांची। झारखंड में फिलहाल झमाझम बारिश से राहत नहीं है। प्रदेश के कई हिस्सों में 12 अक्टूबर तक रूक-रूककर बारिश का अनुमान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 10 अक्टूबर से झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। जिसकी वजह से 12 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर धीमी व हल्की बारिश भी हो सकती है।

10 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर पलामू प्रमंडल के जिलों में पड़ेगा। इन जिलों में अन्य भागों की अपेक्षा अधिक बारिश हो सकती है, लेकिन 12 के बाद बादल छंटते ही राज्य से मानसून वापसी की प्रक्रिया शुरू होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने झारखंड से मानसून वापसी की सामान्य अवधि 10 से 15 अक्टूबर तक होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई। रांची के खलारी में 18.0 मिमी सिमडेगा में 9.0 मिमी, चक्रधरपुर में 7.2 मिमी. खूंटी में 6.5 मिमी, गुमला में 6.2 मिमी, गढ़वा में 2.5 मिमी जबकि गिरिडीह में 12.5 मिमी, धनबाद में 10.0 मिमी, बारिश हुई। इसके अलावा अन्य कई जगहों पर भी बारिश हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close