Rain Alert : झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

रांची : एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम झारखंड और आसपास के क्षेत्र में स्थित है। इसका असर राज्य के कई जिलों में शनिवार को देखने को मिला। कई जिलों में भारी बारिश हुई। आने वाले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने दी।बोकारो, देवघर, गुमला, दुमका, जामताड़ा, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में अगले कुछ देर में बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने कहा अगले 1-3 घंटे में इन जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी, वज्रपात की आशंका पर येलो अलर्ट भी जारी है.

मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। सक्रिय मानसून के साथ झारखंड के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले दो दिनों के दौरान राज्य में अधिक बारिश होने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि बारिश ने सबसे ज्यादा भुवनेश्वर, कटक और मयूरभंज जिले को प्रभावित किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

24-25 सितंबर तक ये स्थिति

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।केंद्र के मुताबिक 24 और 25 सितंबर को राज्य में कहीं- कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

भारत के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

24 सितंबर को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में अलग- अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 26 और 27 सितंबर को अंडमान और निकोबार में भी भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी 24 सितंबर को भारी वर्षा होने की संभावना है। 24 सितंबर को ही पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के साथ-साथ विद‍ और 25 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close