Rain Alert : झारखंड में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश…वज्रपात की भी आशंका… रांची, धनबाद सहित देखिये कहां-कहां बारिश की आशंका..

रांची: झारखंड में एक बार फिर बारिश के आसार हैं। आज से प्रदेश के कई जिलों का मौसम बदलने वाला है। धनबाद सहित कोयलांचल और आसपास के इलाके में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 18 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी की ऊपरी हवा वाले हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे के दौरान खाड़ी में लो प्रेशर के सक्रिय होने का अनुमान है। 18 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि राज्य में इन तीन दिनों तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

इस दौरान मेघ गरजेंगे और कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. राजधानी रांची में 20 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होती रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. 16 से 20 सितंबर तक रांची के आसमान में बादल छाये रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही एक बार फिर धनबाद में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग से जारी अपडेट के मुताबिक मानसून ट्रफ राजस्थान से बिहार और बंगाल होकर बंगाल की खाड़ी तक फैला है। इससे हो रही बादलों की आवाजाही का ट्रैक धनबाद होकर ही है, जिससे यहां बादल छा रहे हैं।

इस बीच फिर से मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गोवा, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में फिर से बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इस महीने मॉनसूनी बारिश के सामान्य या फिर कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है। देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18 सितंबर तक उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं गुजरात और मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से तथा राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक ओडिशा, महाराष्ट्र और गोवा में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close