छठ में बारिश : छठ के दौरान इन जिलों में होगी बारिश, 29 अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान हुआ जारी, जानिये किन-किन जिलों में …

Rain in Chhath: There will be rain in these districts during Chhath, weather forecast released till October 29, know in which districts...

Weather Forcast in Chhath Puja : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। अगले चार दिनों तक तापमान स्थिर रहने के बाद 29 अक्टूबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि उससे पहले बारिश का असर भी झारखंड में दिखेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में मौसम अब धीरे-धीरे ठंड की दस्तक देने लगा है। पिछले एक सप्ताह से दिन के समय मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि शाम होते-होते ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 29 अक्टूबर से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उससे पहले 25 अक्टूबर को झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश की बूंदे गिर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बताया कि इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। वहीं, राज्य के दक्षिणी हिस्सों—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में—25 अक्टूबर यानि खरना के दिन मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी जिलों—पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

28 अक्टूबर तक रहेगा ऐसा ही मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में 28 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि राजधानी रांची में 25, 26 और 27 अक्टूबर को सुबह के समय कोहरा या धुंध देखने को मिलेगा। इसके बाद 28 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ सुबह के समय ठंड का असर बढ़ेगा। उन्होंने कहा, “संभावना है कि इस साल छठ पूजा के दौरान ठंड का प्रभाव सामान्य से अधिक रहेगा।”

Related Articles

close