झारखंड में बारिश: रांची सहित कई जिलों में आज बारिश, कल से 23 मई तक इन जिलों में होगी बूंदाबांदी, वज्रपात की भी चेतावनी

Jharkhand Rain Alert: गरमी में झुलस से रहे झारखंडवासियों के लिए अच्छी खबर है। आज से ही झारखंड में फिर से मौसम में बदलाव होगा। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में कल गरज चमक के साथ बारिश होगी। हालांकि आज भी राजधानी रांची सहित कई जिलों में बूंदाबांदी हुई है। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है। 20 मई को बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों में हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है। वहीं, राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी हिस्से जिसमें देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के अतिरिक्त पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला में गर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

वज्रपात भी हो सकता है। 40 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि इससे पहले आज कई जगहों पर गरमी बेहाल कर सकता है। मौसम विभाग की ओर से संथाल परगना और पलामू में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। संथाल परगना के भी करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है।मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अभी और तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों का तापमान 41 डिग्री के पार जा सकता है। इन जिलों में कोडरमा, हजारीबाग और चतरा शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि,राज्य के पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में गर्जन के साथ बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं। संताल परगना और पलामू प्रमंडल में हीट वेव की चेतावनी है. वहीं, पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है. तेज गति की हवा भी चल सकती है. मौसम केंद्र ने अनुमान किया है कि राज्य के कई हिस्सों में 24 मई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम में लगातार बदलाव देखने के लिए मिलेगा.

कल से 23 मई तक होगी बारिश

मौसम के उतार चढ़ाव के बीच राज्य में एक बार फिर तेज हवाएं (हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा), मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 20 मई से बारिश होने की संभावना है. जो राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों में हो सकती है. इन भागों (जिला) में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा में देखने को मिलेगी. इन भागों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की विभाग ने संभावना जताई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close