झारखंड में बारिश शुरू: राजधानी सहित कई जगहों पर हो रही है बारिश, आरेंज अलर्ट के बाद मौसम हुआ खुशगवार

Rain starts in Jharkhand: It is raining in many places including the capital, the weather became pleasant after the orange alert

Jharkhand Weather Update : झारखंड के लोगों पर इन दिनों मौसम खूब मेहरबान है। गरमी के बीच बदले मौसम और झमाझम बारिश से मौसम बहुत ही खुशगवार हो गया है। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो गयी है। मौसम विभाग ने पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर झारखंड के कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने तत्कालीन मौसम चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश-वज्रपात को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में यह बदलाव एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है, जो मध्य प्रदेश, ओडिशा, बंगाल और झारखंड से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। लिहाजा इसका असर झारखंड में देखने को मिल रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सिस्टम के असर से राज्य में मौसम में उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में अगले तीन-चार दिनों तक हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

close