झारखंड में बारिश की चेतावनी: बादलों की घेराबंदी के बीच कई जिलों में होगी बूंदाबांदी, इन जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट

Rain warning in Jharkhand: There will be drizzle in many districts amid the siege of clouds, alert of dense fog in these districts too

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर मौसम बदलने वाला है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में काले बादलों का घेरा रहेगा, तो वहीं कुछ इलाकों में बुंदाबांदी होगी। हालांकि इसके बावजूद तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हल्की बारिश और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते राज्यभर में ठंड से कुछ दिन (Kal Ka mausam) तक राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी (Weather Update) में बने कुछ सिस्टम की वजह से मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। 24 घटों में (Aaj Ka Mausam) राज्य के दक्षिण और मध्य भागों में हल्की बारिश और आंशिक बादल देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान में मामली गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग (IMD Alert) ने बंगाल के खाड़ी के दक्षिणी भाग में एक निम्न दबाव प्रणाली बनने की बात कही है। जिसके प्रभाव से राज्य में आंशिक बादल देखने को मिल रहे हैं। यह बदलाव आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान को और बढ़ा सकता हैं, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी, हालांकि आसमान साफ होते ही ठंड फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर देगा।

कोहरे का दिख सकता है असर 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज झारखंड के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई हैं। पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची और खूंटी में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती हैं। मौसम विभाग (Jharkhand Weather Update) ने कोहरे को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हैं। खासकर सुबह के समय देवघर, दुमका, गुमला, रांची, धनबाद, गोड्डा, बोकारो, पाकुड़, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां और रामगढ़ में घना कोहरा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close