रामगढ़ : सीसीएल कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में रांची रेफर

रामगढ़ : जिले से एक खबर आ रही है। सीसीएल रजरप्पा आवासीय कॉलोनी ए टाइप स्थित सरना स्थल मोड़ के पास अपराधियों ने सीसीएल कर्मी आशीष बनर्जी पर गोली चलाई. गोली लगने से सीसीएल कर्मी आशीष बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने आशीष बनर्जी पर दो गोली चलाई गोली आशीष बनर्जी के पेट और पीठ पर लगी है. गोली लगने के बाद आशीष बनर्जी घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से रजरप्पा के सिल्वर जुबली अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया, जहां इलाज के बाद उन्हें रांची रेफर किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटे हैं. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया गया है. बताया जाता है कि आशीष बनर्जी रजरप्पा सीसीएल वासरी में कार्यरत है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close