रांची: 9वीं के छात्र की तालाब में डूबने से मौत, बंद पड़े पत्थर खदान में दोस्तों के साथ नहाने गया था

रांची: बंद पड़े पत्थर के खदान में भरे पानी में दोस्तों के साथ नहाने गये आकाश राज के शव को बाहर निकाल लिया गया है। रांची सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नजदीक कांके में बंद पड़े पत्थर खदान में इलाके के ज्यादातर लोग नहाने और घूमने जाते हैं। आ भी अपने दोस्तों के साथ यहां नहाने गया था और डूबकर उसकी मौत हो गयी। छात्र आकाश राज के शव को एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला। हादसा रविवार शाम करीब पांच बजे हुआ था। अंधेरा हो जाने की वजह से देर रात शव नहीं निकाला जा सका। एनडीआरएफ की टीम ने सुबह शव बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि आकाश 9वीं में पढ़ता था। वह कांके का रहने वाला था। अपने दोस्तों के साथ इस इलाके में घूमने गया था। दोस्तों के साथ वह मस्ती में नहाने उतर गया। रांची में कल से तेज बारिश हो रही है। तालाब में लगातार पानी बढ़ रहा है। नहाने के क्रम में वह डूब गया दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन उसके शव को निकाला नहीं जा सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना की जानकारी बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम पहुंची और शव की तलाश करने लगी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग के शव को खदान के तालाब से ढूंढ कर बाहर निकाला। यह इलाका बेहद खतरनाक होता जा रहा है लेकिन लोग दूर-दूर से इस इलाके में घूमने और बंद पड़े इस पत्थर के खदान को देखने आते हैं। कई युवा ऐसे भी हैं जो इस तालाब में नहाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close