रांची : जमीन कारोबारी पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक

रांची :झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है. दरअसल, गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने कांके थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ गोलीबारी की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग सात राउंड फायरिंग की गई है. जिसमें चार गोली एक जमीन कारोबारी को मारी गई है. इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल भेजा गया है. जमीन कारोबारी की पहचान अवधेश कुमार के रूप में की गई है..

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगालने में लगी हुई है. बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक पर सवार होकर आये थे. जैसे ही जमीन कारोबारी अवधेश के पास पहुंचा ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close