रांची: सिर्फ 40 हजार के लिए शव को बना लिया बंधक, स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंची बात, तो खुद मंत्री ने फोन पर….

Ranchi: Dead body was taken hostage for just Rs 40 thousand, when the matter reached the Health Minister, the Minister himself called...

Ranchi News: अस्पतालों में अमानवीयता की इंतहा खत्म नहीं हो रही है। रांची में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां मेंदाता अस्पताल में एक शव को पैसे के लिए रोक लिया गया। परिजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन को दया नहीं आयी। इस मामले में जब खबर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के पास पहुंची, तो आनन-फानन में शव को छोड़ा गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जानकारी के मुताबिक मामला रांची के मेदांता का है, जहां एक 32 वर्षीय पिंटू कुमार की इलाज के दौरान जान चली गयी थी। इलाज का बिल 40,485 बताया गया। परिजन ये बिल चुका पाने में असमर्थ थे। बावजूद भी मेंदाता अस्पताल शव नहीं दे रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल ने शव देने के बदले 40485 रुपए का बिल चुकाने को कहा था। इस बारे में जब स्वास्थ मंत्री को जानकारी हुई तब उन्होंने बिना देरी किए अस्पताल से कॉन्टेक्ट किया और शव को छुड़वाया। आपको बता दें कि आपको बता दे कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सभी अस्पतालों को बिना पैसे लिए शव देना अनिवार्य कर दिया है।

 

 

आपको बता दें कि दो दिन पहले भी इसी तरह की घटना सामने आयी थी। उस दौरान भी शव को बंधक बना लिया गया था। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने खुद अस्पताल प्रबंधन से बात की, जिसके बाद शव को छोड़ा गया। दो दिन बाद फिर से यही घटना हुई है। जिसमें पैसे के लिए अस्पताल ने शव को अपने कब्जे में रख लिया था।

Related Articles

close