रांची : रॉक गार्डन के पास लगी भयंकर आग, राजधानी वासी दहशत में, लाखों का सामान जलकर खाक..देखें वीडियो

रांची । राजधानी में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास बन रहे अर्बन हाट कैंपस में सोमवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गयी. आग इतनी भयानक लगी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखायी दे रही थी. इस आगलगी में अर्बन हाट कैंपस में रखे लाखों के पाइप और अन्य सामान जल कर राख हो गये. इसके बाद आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना पाकर दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कांके डैम के पास लगी आग

प्लास्टिक के सामान के कारण आग ने लिया विकराल रूप

घटना के संबंध के बारे बताया की अर्बन हाट कैंपस में लाखों के पाइप रखे थे, जो प्लास्टिक के थे. इसलिए थोड़ी देर में ही आग ने भयावह रूप ले लिया और आग की लपटें दूर-दूर तक दिखने लगी. इससे आसपास के इलाके में रहने वाले लोग दहशत में आ गये. आसपास रहने वाले अपने मकानों से बाहर निकल आए।दमकल का गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचने से पहले पहले वहां रखे लाखों के सामान जल कर राख हो गये थे. हालांकि घंटों मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया. फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है, जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close