Ranchi Flight: आज से रांची-दिल्ली की एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, 72 दिनों तक विदेश जाने में भी परेशानी

झारखंड: रांची – दिल्ली रूट पर झारखंड के यात्रियों को अगले 72 दिनों के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस रूट पर उच्च स्तर की सेवा देने वाली विमान कंपनी एयर इंडिया ने अपनी फ्लाइट रद्द कर दी है। कंपनी ने 31 अक्टूबर तक अपनी फ्लाइट रद्द की है। जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट रांची-दिल्ली रूट पर हमेशा फुल रहती है। किसी भी एयरपोर्ट के लिए एयर इंडिया की सेवा रहना गर्व की बात मानी जाती है। अब रांची-दिल्ली रूट पर इस कंपनी की फ्लाइट रद्द होने के बाद लोगों को विदेश जाने में भी परेशानी होगी।

एयर इंडिया की फ्लाइट से शुक्रवार को रांची से 169 यात्री दिल्ली गए। जबकि दिल्ली से 139 यात्री रांची आए। इस रूट पर एयर इंडिया के अलावा इंडिगो, विस्तारा, गो फर्स्ट, एयर एशिया की फ्लाइट संचालित हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेवा कब होगी बहाल, इसकी भी जानकारी नहीं

इस बारे में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक कन्हैया लाल अग्रवाल का कहना है कि एयर इंडिया की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक रद्द होने की सूचना दी गई है। कंपनी कब से फ्लाइट शुरू करेगी यह जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में सैकड़ों यात्रियों को हर दिन परेशानी हो सकती है, लेकिन उनके पास वैकल्पिक विमान कंपनियों से सफर पूरा करने की सुविधा है।

कोलकाता डायवर्ट कर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट

बारिश होने एवं लो विजिबिलिटी के कारण इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार को प्रभावित रही। मुंबई-रांची की फ्लाइट 6ई 5232 को कोलकाता डायवर्ट करके लाया गया। मुंबई जाने के लिए यह विमान देर रात तक उड़ान नहीं भर सका। जबकि इसके उड़ान भरने का समय शाम 4.40 बजे है। गो एयरवेज की फ्लाइट ने रांची से मुंबई के लिए शाम 7.30 बजे की जगह शाम 7.46 बजे उड़ान भरी। विस्तारा की दिल्ली-रांची फ्लाइट शाम 7.5 बजे की जगह रात 8.19 बजे पहुंची। फिर रात 8.30 बजे की जगह यह विमान 9.13 बजे उड़ान भरी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close