रांची : दोस्त बना दरिंदा, नाबालिग लड़की से उसके 6 दोस्तों ने मिलकर किया गैंगरेप

रांची : इटकी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात की है। पकड़े गए सभी छह आरोपी नाबालिग हैं, पुलिस सभी को पकड़कर मंगलवार बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर बयान दर्ज कराया।

पीड़िता ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे इटकी स्टेशन से ट्रेन पकड़कर चार दोस्तों के साथ वह लोहरदगा गई थी। इसके बाद लगभग दो बजे लोहरदगा से ट्रेन से पुनः सभी इटकी स्टेशन पहुंचे और वहां उतरकर साथियों से बात कर रही थी। शाम साढ़े पांच बजे एक आरोपी अपने साथी को फोन कर बुलाया। इसके बाद उसका साथी स्कूटी पर बैठाकर इटकी मोड़ होते हुए एक बैर पेड़ के नीचे मडुआ लगी फसलवाले खेत में गया, जहां सभी बैठकर बात करने लगे। रात 10 बजे एक और आरोपी वहां पहुंचा। इसके बाद सभी लोगों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। सभी आरोपियों ने मेरे साथ तबतक दुष्कर्म किया, जबतक मैं बेहोश नहीं हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार नगड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग अपने छह दोस्तो के साथ घर से घूमने के लिए निकली थी. घूमने के दौरान ही रात हो गई. नाबालिग अपने दोस्तों के साथ इटकी के विंधानीपतरा जंगल से होकर घर लौट रही थी. इसी दौरान मौका पाकर उसके दोस्त ही उसे जंगल में घसीट कर ले गए और वहां सभी ने नाबालिग के साथ गैंग रेप किया. लड़की अपने दोस्तों के सामने चीखती चिल्लाती रही, लेकिन वो नहीं माने. उसे रात भर जंगल से बाहर नहीं निकलने दिया, इस दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना 15 अक्टूबर देर रात की है.

अपने ही छह दोस्तों की हैवानियत का शिकार हुई नाबालिग कब बेहोश हो गई उसे पता ही नहीं चला. जब वह होश में आई तब उसने जंगल में खुद को अकेला पाया. उसके कपड़े भी आरोपियों ने फाड़ डाले थे. किसी तरह वह जंगल से निकल कर फटे कपड़े में ही इटकी थाना पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी. पीड़िता का हाल देख पुलिस ने पहले उसका इलाज करवाया फिर उसके बयान पर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close