रांची: बाइक पर सवार तीन युवक की कार से जोरदार टक्कर, 2 की मौत 1 की हालत गंभीर

रांची। राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह एक बाइक पर सवार तीन युवकों की विपरीत दिशा से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद तुपुदाना पुलिस ने तीनों युवकों को रिम्स भेजा. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. वहीं, घायल युवक का इलाज जारी है.

कैसे हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबा टोली गांव निवासी इग्नेस, पास्कल और चिटिर गांव निवासी राज बाइक से हजाम की ओर से जा रहे थे. उसी समय दसमाइल की ओर से एक कार तेज गति से आ रही थी. अलीपुर के पास मोड़ पर दोनों गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये, जिससे बाइक पर सवार दो युवक 30 वर्षीय इग्नेश और 19 वर्षीय राज सांगा की मौके पर ही मौत हो गयी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, 21 साल के पास्कल टूटी की हालत गंभीर है और पुलिस ने उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा है, जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है. वहीं कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं हैं. कार का एयरबैग खुलने से कार चला रहे युवक की जान बच गई. स्थानीय युवकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आयी और सड़क से जाम हटवाया.लोगों के अनुसार दसमाइल से हजाम तक सड़क जानलेवा हो गयी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close