रांची: होटल में महिला ने की आत्महत्या, इस बात से थी परेशान, सुसाइड नोट लिख परिजनों से मांगी माफी

रांची: राजधानी रांची के कांटा टोली इलाके की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने स्टेशन रोड के होटल रॉयल रेसीडेंसी के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में पता चला है कि आत्महत्या करने वाली महिला काम नाम डॉली घोष है। आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही होटल प्रबंधन ने चुटिया थाने को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं पुलिस ने कमरे एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने बुधवार को लगभग दो बजे होटल रॉयल रेसीडेंसी में कमरा बुक किया था। उसने कमरा बुक करने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। जांच में यह बात सामने आ रही है कि उसने केवल आत्महत्या करने के लिए ही कमरा बुक किया। पुलिस को हाथ लगे सुसाइड नोट में उसने बीमारी की वजह से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है। अपने सुसाइड नोट में उसने अपने पति और परिवार वालों से माफी भी मांगी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसा नहीं है कि उक्त महिला ने पहली बार आत्महत्या करने का रास्ता अपनाया था। इससे पहले भी वह सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी है। इससे पहले आत्महत्या के लिए किए गए प्रयास के दौरान परिवार के लोगों ने उसे बचा लिया था। पुलिस को परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक वह डिप्रेशन की शिकार थी। काफी दिनों से वह चुपचुप सी रहती थी। परिजनों का कहना है कि वह इस तरह से खुद को खत्म कर लेगी, ऐसा कभी सोच भी नहीं सकते थे।

फोन नहीं उठाने पर हुआ शक

होटल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि उक्त महिला के कमरे से टीवी का साउंड काफी आ रहा था। यह काफी टाइम तक था। जिसके बाद उक्त महिला के कमरे में लगे फोन पर रिसेप्शन से कॉल किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उक्त महिला के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया, पर इसपर भी फोन नहीं उठा। इसके बाद शक होने पर कर्मचारियों ने वेंटिलेटर से झांक कर देखा तो फंखे से झूलती मिली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close