RANCHI : ट्रेन से कटकर युवक की मौत

रांची : जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के नयासराय में आज मंगलवार सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत की हो गयी. युवक की पहचान नयाटोला निवासी अफताब आलम के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है या फिर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा.
ये खबर भी पढ़ें…
ये खबर भी पढ़ें…











