महिला बैंककर्मी से रेप: दारोगा बनकर महिला को होटल में बुलाया, फिर किया रेप, FIR हुआ दर्ज

Rape of a female bank employee: Posing as an inspector, the woman was called to the hotel, then raped, FIR registered.

Crime News : दारोगा बताकर महिला को बुलाया और फिर होटल में रेप की वारदात को अंजाम दिया। मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक होटल में विधवा महिला से रेप हुआ है। आरोपी ने महिला को नौकरी का झांसा देकर होटल बुलाया। जहां उसने महिला के साथ दरिंदगी की। आरोपी ने खुद को पुलिस पदाधिकारी बताया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित महिला ने थाने में लिखित शिकायत की है, जिसके आधार पर पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई हैं।पीड़ित महिला यूपी की रहने वाली है। पति की मौत के बाद को-ऑपरेटिव बैंक में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में काम करती है। पटना स्थित रामकृष्णा नगर में किराए के मकान में रहती है।पीड़िता ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 4 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे चिकन खरीदने बाजार गई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान बाइक से एक शख्स मेरे पास आया। मेरा नाम लेते हुए कहा कि को-ऑपरेटिव बैंक में काम करती हो। खुद को पुलिस पदाधिकारी बताते हुए कहा कि मेरी भाभी स्टेट बैंक में मैनेजर है। वहां आपको अच्छी नौकरी दिला दूंगा।इसी बहाने मुझे होटल लेकर चला गया। जहां मेरे साथ गलत काम किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुंह बंद रखने के लिए 50 हजार रुपए देने की बात कहकर वहां से चला गया। घटना के बाद पीड़ित महिला अपनी बहन के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची। पीड़िता ने आरोपी का नाम नहीं बताया है, लेकिन आरोपी का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

close