महिला दारोगा से रेप: थाना प्रभारी ने किया महिला दारोगा से रेप, न्यूड हालत में MMS भी बनाया, प्रेग्नेंट होने पर …

पटना। महिला दारोगा से रेप की घटना हुई है। ये वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि थाना प्रभारी ने ही किया है। मामला राजधानी पटना का है। पटना के जक्कनपुर थाना में तैनात महिला दारोगा के यौन शोषण की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। दरअसल जक्कनपुर थाने में तैनात दलित महिला दारोगा ने थानेदार सुदामा कुमार सिंह पर यौन शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि न्यूड वीडियो बनाकर थानेदार ब्लैकमेल करता था।

इस दौरान वह प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात भी करवा दिया. अब महिला दारोगा ने पटना के ही एससी-एसटी थाने में केस दर्ज कराया है. मामले की छानबीन कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पीड़ित महिला दारोगा ने थाने के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग को भी आवेदन की एक कॉपी भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला दारोगा जक्कनपुर थाने में ही पदस्थापित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला दारोगा ने लिखित शिकायत में कहा है कि जक्कनपुर थानेदार सुदामा सिंह ड्यूटी और दूसरे काम के लिए प्रताड़ित करता रहता था. मैं अनुसूचित जाति से हूं. थानाध्यक्ष अपने आवास पर आने के लिए दबाव बनाता था. बोलता था कि मेरे कहने के अनुसार काम करो नहीं तो काम में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड करवा दूंगा। महिला दारोगा का यह भी आरोप है कि थानेदार यह धमकी देने लगा कि मेरी पहुंच वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ सभी सीनियर अफसर तक है।

मैं नौकरी बचाने के डर से उसके आवास पर चली गई. यहां पर उसने मुझे कॉफी पीने के लिए दिया. महिला दारोगा का आरोप है कि मैं सोफे पर बैठकर कॉफी पी रही थी. कॉफी पीने के बाद में बेहोश हो गई. जब मुझे होश आया तो मैं थानेदार के पलंग पर न्यूड हालत में थी. मैं खुद को देखकर रोने लगी और इतने में ही थानेदार सुदामा प्रसाद सिंह ने मेरा अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थानेदार धमकी देता था कि किसी को कुछ बताया तो वीडियो तुम्हारे पति को भेज दूंगा. अब जैसा मैं कहता हूं वैसा ही करो. महिला दारोगा का आरोप है कि धकी देकर सुदामा कुमार सिंह मेरे साथ जक्कनपुर थाना कैंपस स्थित आवास पर शारीरिक संबंध बनाता रहा. अश्लील वीडियो के वायरल होने के डर से मैं इस बात की जानकारी किसी को नहीं दे पाई. मैं काफी भयभीत रहती थी कि कहीं मेरी नौकरी ही ना चली जाए।

अश्लील वीडियो बनाकर किया रेप
थानेदार धमकी देता था कि किसी को कुछ बताया तो वीडियो तुम्हारे पति को भेज दूंगा. अब जैसा मैं कहता हूं वैसा ही करो. महिला दारोगा का आरोप है कि धमकी देकर सुदामा कुमार सिंह उसके साथ जक्कनपुर थाना कैंपस स्थित आवास पर शारीरिक संबंध बनाता रहा. अश्लील वीडियो के वायरल होने के डर से वो किसी को कुछ नहीं बता पाई. उसे इस बात का भी डर था कि कहीं उसकी नौकरी न चली जाए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी SHO ने महिला दारोगा का गर्भपात भी कराया
महिला दारोगा का आरोप है कि इस बीच वो गर्भवती हो गई लेकिन 15 सितंबर 2023 को सुदामा सिंह ने मेरा गर्भपात भी करा दिया. महिला दारोगा के सनसनीखेज आरोपों के बाद पटना पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. हालांकि आरोपी थानेदार सुदामा प्रसाद का ट्रांसफर पटना से सहरसा कर दिया गया है. इस मामले पर पटना के सिटी एसपी भरत सोनी ने कहा कि इस विषय मे मामला दर्ज हुआ है इसकी जांच की जा रही है. उसी के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

close