स्कूली बच्चियों से रेप: स्कूल वैन में 2 छात्राओं से रेप की शर्मनाक वारदात, लोगों ने की पिटाई, गिरफ्तार

बेगूसराय । मासूम स्कूली बच्चियों से रेप की वारदात हुई है। स्कूल ड्राइवर ने ही 5 साल की दो बच्चियों से स्कूल वैन में रेप किया। एक बच्ची ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों बच्ची नर्सरी क्लास की स्डूडेंट है. बच्ची के साथ गंदा काम स्कूल वैन के ड्राइवर ने किया है. मासूम के साथ गंदा काम करने के बाद ड्राइवर दोनों को घर छोड़ फरार हो गया. बच्ची की हालत देखकर उनके परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए. इधर बच्चों के साथ घिनौना काम करने के बाद आऱोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था लेकिन एक बच्ची के परिजन ने गांव वालों की सहायता से उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. शिक्षा के मंदिर में बच्चों को ले जाने वाले ड्राइवर की हैवानों वाली इस करतूत से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल वैन ड्राइवर ने दुष्कर्म की घटना का वीडियो भी बनाया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ड्राइवर दोनों बच्ची को स्कूल से घर ले जा रहा था. इस दौरान सुनसान जगह पर ले जाकर उसने दोनों बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद वह बच्ची को घर छोड़कर भाग गया.

घर पहुंचने पर दोनों बच्चियों के घरवालों ने उन्हें खून से लथपथ देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद पूछताछ की तो बच्चियों ने ड्राइवर की करतूत बताई.जानकारी होने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. एक बच्ची के परिजन ने ग्रामीणों की सहायता से भाग रहे आरोपी ड्राइवर को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की. इस बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कब्जे में ले लिया. आरोपी ड्राइवर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु गावं के रहने बाले सिकंदर राय के रूप में हुई है. आरोपी पिछले तीन साल से स्कूल का मैजिक वैन चलाता था. बच्ची का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close