मॉडल से रेप : बर्थडे पार्टी पर हुई थी दोस्ती, NRI ने किया रेप, मॉडल ने दर्ज करायी FIR, मारपीट करने का भी आरोप

मुंबई। मुंबई से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई की मॉडल ने तंजानिया के रहने वाले एक एनआरआई के खिलाफ RAPE का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि NRI ने मॉडल से मारपीट भी की और कई बार रेप भी किया। शहर के एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में उसने इस संबंध में केस भी दर्ज करा दिया है।

मॉडल इस संबंध में दो वीडियो पुलिस और मीडिया को दिए हैं। इस वीडियों में आरोपी शख्स मॉडल के साथ मारपीट कर रहा है। मॉडल का आरोप है कि वीरेन पटेल ने उससे शादी करने का वादा किया और मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मॉडल में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376, 323, 504 के तहत मामला दर्ज कराया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मॉडल ने बताया कि आरोपी वीरेन पटेल से उसकी मुलाकात एक साल पहले एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों की एक-दूसरे से बातचीत शुरू हुई. इसके बाद पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। एक पार्टी के बाद आरोपी ने जमकर जमकर शराब पी और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। बाद में कुछ मुद्दे पर विवाद हुआ, तो मारपीट करने लगा, धमकियां देने लगा. उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर मॉडल ने FIR दर्ज करायी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close