SBI में निकली इन पदों पर भर्तियां, बिना परीक्षा दिये होगा सेलेक्शन, हर माह मिलेगी 45,000 रुपये सैलरी, जानिये पूरी जानकारी

रांची। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए रिसॉल्वर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए आवेदन का लिंक आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/ पर जारी कर दिया गया है। भर्ती के जरिए कुल 94 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रजिस्ट्रेशनन प्रक्रिया 1 नवंबर, 2023 को शुरू हुई और 21 नवंबर, 2023 को समाप्त होगी।

भर्ती के लिए SBI के सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। इसलिए किसी विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। नोटिफिकेशन के मुताबिक ऐसे पूर्व अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास व्यापक कार्य अनुभव, सिस्टम और प्रक्रिया का गहन ज्ञान और संबंधित क्षेत्र में काम करने की क्षमता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार का दौर शामिल होगा। अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे असाइनमेंट विवरण, आईडी प्रमाण, आयु प्रमाण और बहुत कुछ अपलोड करना आवश्यक है।

इंटरव्यू राउंड 100 अंकों का होता है। साक्षात्कार के अर्हक अंक एसबीआई द्वारा तय किए जाएंगे। अंतिम चयन के लिए मेरिट सूची साक्षात्कार दौर में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के घटते क्रम में बनाई जाएगी।मासिक पारिश्रमिक सेवानिवृत्त अधिकारियों के ग्रेड के अनुसार निर्भर करेगा। मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल- II और III (MMGS II) के लिए वेतन 40,000 रुपये होगा। एमएमजीएस ग्रेड IV के लिए वेतन 45,000 रुपये होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close