झारखंड का लाल शहीद: भारत-चीन बोर्डर पर जवान शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया दुख, बोले, वीर शहीद की शहादत को….

Red martyr of Jharkhand: Young martyr on India-China border, Chief Minister expressed grief, said, the martyrdom of the brave martyr....

Agniveer Arjun Mahto: झारखंड का लाल देश की रक्षा में बलिदान हो गया। झाऱखंड के चंदनकियारी का जवान अर्जुन महतो शहीद हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अग्निवीर की शहादत पर दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक अर्जुन महतो चंदनकियारी के फतेहपुर का रहने वाला था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक अर्जुन महतो भारत चाइना बोर्डर पर तैनात थे। इंडियन आर्मी की तरफ से जवान की शहादत की जानकारी उनके परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों का रो रोककर बुरा हाल है। वहीं अग्निवीर की शहादत की खबर के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम भी शहीद के गांव पुहुंची।

 

इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद को अपनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा है कि बोकारो मंं चंदनकियारी के सिलफोर पंचायत से अग्निवीर अर्जुन महतो जी के शहीद होने की दुःखद खबर मिली। परमात्मा वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। वीर शहीद के शहादत को शत-शत नमन!

Related Articles

close