रील्स जो ना करा दे ! पति ने पत्नी को Reels बनाने से रोका, तो पत्नी घर छोड़कर हो गयी फरार, साल भर पहले लव मैरिज की थी..

जमुई। इन दिनों रील्स को लेकर आशिकी इस कदर बढ़ी है कि लोग किसी भी हद तक चले जा रहे हैं। अब जमुई का ही मामला देख लीजिये, जहां रील्स की दीवानी पत्नी को जब पति ने मना किया, तो पत्नी घर छोड़कर ही भाग गयी। फरार हुई पत्नी ने लव मैरिज की थी। अब पति अपनी पत्नी को ढूंढकर बेहाल है। 22 मई को तमन्ना परवीन अपनी बच्ची के साथ मंदिर के लिए निकली, लेकिन घर वापस नहीं लौटी।

अब पति जितेंद्र अपनी पत्नी और बच्ची की खोज में लगा है। मामला जमुई के गरही थाना क्षेत्र का है। जितेंद्र ने सात साल पहले तमन्ना परवीन से लव मैरिज किया था। पिछले एक साल से जितेंद्र रोजगार के लिए बेंगलुरु में रह रहा था। इस दौरान तमन्ना परवीन ऊर्फ सीमा घर पर अपनी सास और बच्ची के साथ रहती थी। पति साथ नहीं रहने की वजह से वो रील्स बनाने लगी और इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने लगी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से पति परेशान था। वो उसे बार-बार मना करता था। इसके कारण पति-पत्नी में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि सीमा घर से अपनी 7 साल की बेटी के साथ मंदिर में पूजा करने के बहाने निकली और घर नहीं लौटी। इसके बाद से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है।पत्नी का मोबाइल बंद होने से पति जितेंद्र परेशान होकर 23 मई को बेंगलुरु से घर आया। इसके बाद से अपनी पत्नी और बच्ची की तलाश में जुटा है।

जितेंद्र ने बताया कि जमुई में पढ़ने के दौरान शहर की तमन्ना परवीन से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद वह दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। फिर 2017 में उसने तमन्ना परवीन से प्रेम विवाह किया। शादी के बाद वह सीमा देवी बन गई। लेकिन अब सीमा उर्फ तमन्ना की करतूत ने पति जितेंद्र को बड़ा झटका लग गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close