Reels ने ली चार जान: नहाते वक्त चार लड़के बना रहे थे Reels, चारों डूब गये, तीन के….

खगड़िया। Reels बनाने का क्रेज इन दिनों लड़के-लडकियों खूब चढ़ा हुआ है। गंगा नदी में नहाने के दौरान रील बनाने के चक्कर में चार लड़के डूब गये। इनमें से तीन के शव बरामद हो गये हैं, जबकि एक का शव अब तक बरामद नहीं कियाजा सका है। रेस्क्यू का काम जारी। घटना खगड़िया के अगुवानी घाट की बतायी जा रही है। घटना के बाद इलाके में खौफ है।

जिन तीन लड़कों के शव बरामद किए गये वे तीनों लड़के भरसो और कुल्हरिया गांव के रहनेवाले थे। हादसे के बाद ही परिवारवालों के साथ पुलिस-प्रशासन के लोग भी मौके पर कैंप कर रहे थे। जैसे ही तीनों शव निकाले गये अगुवानी घाट पर कोहराम मच गया. परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक 6 लड़के-लड़कियों का एक ग्रुप अगुवानी घाट पर गंगा में नहा रहा था। इस दौरान सभी लोग रील बनाने लगे। सभी लोग डूबने लगे, एक लड़की और एक लड़के को तो स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया लेकिन चार लड़के देखते-देखते गहराई में चले गये और लापता हो गये।

लापता लड़कों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गयी थी और कल से ही पूरी टीम लड़कों की तलाश में जुटी हुई थी, आखिरकार तीन लड़कों के शव टीम ने बरामद कर लिए. वहीं एक की तलाश अभी भी जारी है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close