झारखंड में बदला मौसम: 16 जिलों में वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी…फिर बढ़ेगी गर्मी

Weather changed in Jharkhand: Yellow alert issued for thunderstorm and rain in 16 districts...heat will increase again

झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है। राजस्थान से झारखंड तक सक्रिय साइक्लोनिक ट्रफ के कारण सोमवार को दोपहर बाद मौसम में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए राज्य के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा और दुमका शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी रांची में सोमवार दोपहर दो बजे के बाद मौसम ने अचानक रुख बदला। तेज बारिश और वज्रपात से तापमान में गिरावट आई। खूंटी और लोहरदगा में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली।

चौंकाने वाली बात यह रही कि सोमवार को महज चार घंटे में छह बार येलो अलर्ट जारी किया गया, जो मौसम की तेजी से बदलती स्थिति को दर्शाता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह स्थिति आगामी दो दिनों तक बनी रह सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि 7 मई के बाद तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि तेज धूप लौटेगी और गर्मी फिर से परेशान कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close