झारखंड: पुजारी के घर हथियार की नोंक पर डकैती, भागते वक्त कोई गोबर में घुसा, तो कोई तालाब में गिरा, दो डकैत गिरफ्तार

Jharkhand: Robbery at gunpoint in the priest's house, while running away someone entered the cow dung and someone fell into the pond, two dacoits arrested.

Jharkhand Crime News: पुजारी के घर डकैती कर फरार हो रहे दो डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक डकैत जहां गोबर में फंस गया, तो वहीं दूसरा तालाब में गिर गया। मामला गिरिडीह के धनवार का है, जहां राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पांडेय के घर डकैती हुई थी। सात डकैतों ने हथियार के बल पर पैसे लूट लिये। इसी बीच स्थानीय युवकों को लूट की भनक लग गयी, जिसके बाद युवकों ने बदमाशों को घेरना शुरू कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर लूटेरों ने खुद को घिरा पाकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान एक अपराधी गोबर से भरे गड्ढे में और दूसरा तालाब में गिर गया। स्थानीय लोगों ने दोनों लूटेरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त पुजारी चंद्रिका पांडेय रसोई में थे। वो पैसे गिन रहे थे, इसी दौरान सात अपराधी उनके घर में घुस आए. अपराधियों के हाथ में रिवॉल्वर और अन्य हथियार थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिवॉल्वर की नोंक पर लूटेरों ने सात हजार लूट लिये। उसके बाद लूटेरों ने कमरे में जाकर पैसे और गहने ढूंढने लगे। इस दौरान महिलाएं चिखने लगी तो लूटेरों ने बच्चों के गर्दन का चाकू रख दिया। इस दौरान पुजारी ने फोन से स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों को डकैतों को घेर लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर बदमाश भागने लगे, इसी दौरान अपराधी गोबर से बने गड्ढे में गिर गये, जबकि दूसरा तालाब में गिर गया। ग्रामीणों ने दोनों अपराधियों को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी तक पुलिस पहुंच जायेगी। इधर गिरफ्तार लूटरों के पास से देसी कट्टा बरामद किया गया है।

Related Articles

close