20 लाख की डकैती : ताबड़तोड़ फायरिंग और बम के बीच डकैतों का तांडव…. 20 लाख की लूट, डाका डालने से पहले मोहल्ले के सभी घरों की लगा दी कुंडी…

सीतामढ़ी। कारोबारियों के घर पर देर रात डकैतों ने धावा बोलकर 20 लाख की संपत्ति लूट ली। इस दौरान दहशत फैलाने के इरादे से डकैतों ने बम भी फेंका, जो फटा नहीं। घटना नेपाल बोर्डर से सटे सीतामढ़ी के कन्हौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव की है। डकैतों ने इस दौरान 8-10 हवाई फायरिंग भी की। जानकारी के मुताबिक कनाहौली वार्ड 10 पनपिया पोखर के रहने वाले उमेंद्र महतो, सुरेश महतो और मुकेश महतों के घर देर रात डकैतों ने धावा बोला।

डकैतों ने घटना के पहले मोहल्ले के लोगों के घरों के बाहर की कुंडी लगा दी, ताकि लोग बाहर नहीं आ सके। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने शोर मचाया, लेकिन कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पाया। इधर घटना के काफी देर बाद पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू करी। इस दौरान डाग स्कावाड को बुलाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डकैतों ने दो गेट का ताला तोड़कर और तीसरे गेट का शीशा तोड़कर उपेंद्र के घर के अंदर दाखिल हुए। उपेंद्र महतो के घर से 75 हजार कैश और सोना-चांदी के जेवहरात, भाई मुकेश के घर से 2 लाख कैश और सुरेश महतो के घर से भी दो लाख कैश लेकर गये हैं। इस दौरान 15 लाख से ज्यादा के जेवर और कीमती समान लूटकर फरार हो गये। सुरेश महतो के घर से साढ़े तीन किलो चांदी, 65 ग्राम सोना लूटकर भागे हैं।

डकैतों की संक्या 30 बतायी जा रहा है। इस दौरान डकैतों ने बम और गोलियों से इलाके को थर्रा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close