Sahibganj Road Accident झारखंड: मरीज ले रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त , हाइवा व टोटो की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत, गर्भवती महिला समेत 4 गंभीर

साहिबगंज के उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर हाइवा और टोटो की आमने-सामने टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साहिबगंज: मरीज को लेकर जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। ये घटना झारखंड के साहिबगंज जिले में मंगलवार देर रात घटी। उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर जामनगर के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा और टोटो की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

गर्भवती महिला को इलाज के लिए लेकर जा रहे थे परिजन

जानकारी के अनुसार, टोटो में सवार सभी लोग पांच माह की गर्भवती महिला का इलाज कराने राजमहल जा रहे थे। इसी दौरान जामनगर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो की मौके पर ही मौत

इस दर्दनाक हादसे में राधानगर थाना क्षेत्र के बालूटोला, चुवार निवासी 46 वर्षीय एईसुद्दीन शेख और 52 वर्षीय नुवाहार बीवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं हादसे में 26 वर्षीय यास्मीन खातून, 45 वर्षीय रहीम शेख, 54 वर्षीय तफनारा बीवी और टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गर्भवती महिला की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

गंभीर घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर

राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में डॉ. उदय टुडू ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने जब्त किए दोनों वाहन

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हसनैन अंसारी और पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा और टोटो को जब्त कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


SEO Title

Focus Keywords

Sahibganj Road Accident, Sahibganj News, Rajmahal News, Jharkhand Road Accident, Hiwa Toto Collision, Udhwa Rajmahal Road, Pregnant Woman Injured, Rajmahal Hospital, Jharkhand Breaking News, Sahibganj Accident Today

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Meta Description

URL Slug

sahibganj-hiwa-toto-road-accident-two-dead-pregnant-woman-injured-jharkhand

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close