मुखिया समेत इन जनप्रतिनिधियों की बढ़ेगी सैलरी, सरकार का बड़ा फैसला

बड़ी खबर : नए साल में पंचायत प्रतिनिधियों को वेतन बढ़ोतरी का बड़ा फ़ायदा मिलने वाला है. इसकी पुष्टि खुद मुख्यमंत्री ने मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल से मुलाकात के बाद की. उन्हें भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द सम्माजनक वेतन बढ़ोतरी की जाएगी.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास में मुखिया, उपमुखिया, सरपंच, उपसरपंच, वार्ड सदस्यों और पंचों के एक शिष्टमंडल से मुलाकात की. इस दौरान शिष्टमंडल ने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी. समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया है कि उन्होंने जो मांग रखी है, उसे ध्यान में रखते हुए मुखिया, उपमुखिया, सरपंच, उपसरपंच, वार्ड सदस्यों और पंचों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाएगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम से मुलाकात के दौरान राज्य के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से अपनी-अपनी समस्यायें रखीं. मुख्यमंत्री ने समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाये गये हैं. वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर किया गया. पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव में महिला को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया, इसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं समाज का नेतृत्व करने को लेकर आगे आयीं

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close