संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर,1988 बैच के है IPS,जानिए उनके बारे में

नई दिल्ली: संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे।1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस संजय अरोड़ा आईटीबीपी के महानिदेशक भी रह चुके हैं। संजय अरोड़ा ने 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मतली में आइटीबीपी की बटालियन की कमान संभाली थी।

आईपीएस संजय अरोड़ा ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। आईपीएस बनने के बाद उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।वह स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक रहे हैं। जहां उन्होंने वीरप्पन गिरोह के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की थी। वीरता और वीरता पूर्ण कार्रवाई के लिए उन्हें मुख्यमंत्री से वीरता पदक से सम्मानित किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1991 में संजय अरोड़ा ने एनएसजी से ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले विशेष सुरक्षा समूह के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन दिनों लिट्टे की गतिविधिया चरम पर थी। ऐसे में उन्होंने तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली।

संजय अरोड़ा उन चुनिंदा आईपीएस में से है जो अर्ध सैनिक बल में डेपुटेशन पर कमांडेंट के पद पर आए थे। संजय अरोड़ा ने 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस में सेवाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मतली में आइटीबीपी बटालियन की सुरक्षा की कमान संभाली थी। एक प्रशिक्षक के रूप में संजय अरोड़ा ने 2000 से 2002 तक आइटीबीपी अकादमी में उल्लेखनीय योगदान दिया। इसके साथ ही संजय मसूरी में कमांडेंट के रूप में सेवारत रहे थे।

संजय अरोड़ा ने 2002 से 2004 तक कोयंबटूर सिटी के पुलिस कमिश्नर के रूप में भी कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने पुलिस उपमहानिरीक्षक विल्लुपुरम रेंज के रूप में जिम्मा संभाला। संजय अरोड़ा ने आईजी छत्तीसगढ़ सेक्टर सीआरपीएफ और आईजी ऑपरेशन सीआरपीएफ के रूप में काम किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संजय अरोड़ा को 2004 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक 2014 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस विशेष कर्त्तव्य पदक आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

राकेश अस्थाना का आज 1 साल का कार्यक्रम खत्म हो रहा है। लिहाजा फेयरवेल पैरेट की पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस लाइन में 4:00 बजे फेयरवेल का कार्यक्रम होगा। दरअसल जब भी दिल्ली पुलिस कमिश्नर रिटायर होते हैं उन्हें बकायदा फेयरवेल परेड दी जाती है।

Related Articles

close