शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे संजय सेठ: गंगाराम अस्पताल में की मुलाकात, स्वास्थ्य का लिया हाल-चाल और सीएम हेमंत से की बातचीत

Jharkhand: Sanjay Seth reached to meet Shibu Soren...met him in Gangaram Hospital, enquired about his health and talked to CM Hemant

नई दिल्ली/रांची:  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री संजय सेठ ने जानकारी दी कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में लगातार तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि शिबू सोरेन बहुत जल्द झारखंड लौटेंगे और सभी को आशीर्वाद देंगे। इधर, झारखंड में शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं हो रही हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झामुमो कार्यकर्ताओं और अन्य दलों के नेताओं ने पूजा-पाठ और अनुष्ठानों की शुरुआत कर दी है। 81 वर्षीय गुरुजी बीते कुछ वर्षों से बीमार चल रहे हैं। उनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है और पिछले एक साल से डायलिसिस भी कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि शिबू सोरेन पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में इलाजरत हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर झारखंड की राजनीति और समाज में गहरी चिंता बनी हुई है। अब केंद्रीय मंत्री की यह ताज़ा मुलाकात और स्वास्थ्य अपडेट से समर्थकों और प्रदेशवासियों को राहत मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close