SBI कैशियर की गोली मारकर हत्या : घर के दरवाजे पर सर पर मार दी गोलियां, मौके पर ही हुई मौत

गोपालगंजा। SBI के कैशियर की घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के लहलादपुर गांव की है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी है। मृतक का नाम रविंदर यादव है, जो लहलादपुर का रहने वाला था। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक मृतक फुलवरिया प्रखंड के कोयलादेवा गांव स्थित एसबीआई के उप शाखा में बतौर कैशियर के पोस्ट पर वर्ष 2014 से तैनात था।

जानकारी के मुताबिक मृतक रविंद्र यादव के परिवार और दूसरे गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। हत्या की वजह उसी विवाद को माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वारदात से पहले दूसरे गांव के आरोपी दो मोटरसाइकिल पर छह की संख्या में लोग पहुंचे थे। एक महिला ने उसे घर से बाहर दरवाजे पर बुलाया। तभी बाइक सवार लोगो ने ताबड़तोड फायरिंग कर दी। एसबी कैशियर के सर पर तीन से चार गोली मारी गयी है। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों ने बताया कि भतीजी की शादी का घर में जश्न था। मृतक ने ही भतीजी का कन्यादान किया था। आज भतीजी की विदाई हुई थी। गुरुवार से ड्यूटी ज्वाइन करने वाला था। इसी बीच आरोपियों ने उसे गोली मार कर उनका हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close