SBI के ग्राहकों को Phone Pay सहित सभी UPI पेमेंट में आ रही है दिक्कत, बैंक ने दी अर्जेंट जानकारी और बताई वजह

नयी दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कस्टमर हैं और आपका यूपीआई (UPI) आईडी इसी बैंक से लिंक्ड है तो आपके लिए जरूरी खबर है। एसबीआई कस्टमर्स को यूपीआई ट्रांजैक्शन करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। दरअसल, बैंक (state Bank of India) ने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि हम टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने के प्रोसेस में हैं। ऐसे में आपको यूपीआई सर्विस में कभी-कभी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हम इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं। हम जल्द ही आपको अगला अपडेट देंगे।

एसबीआई की तरफ से एक्स पर घोषणा करते ही यूजर्स की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली. एक यूजर ने लिखा, ”मैं यूपीआई पेमेंट के जरिये ट्रांजैक्शन नहीं कर पा रहा हूं. कृपया सर्वर अपग्रेडेशन के मुद्दे को हल करें, क्योंकि हमें अपने निजी काम के लिए तत्काल ट्रांजैक्शन की जरूरत थी, कृपया मुझे बताएं कि सर्वर कितने घंटे में बहाल हो जाएगा.”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक दूसरे यूजर्स ने पूछा कि 24 घंटे हो गए. ये क्या हो रहा है? इसका जवाब देते हुए एसबीआई ने कहा, ”आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन गतिविधियों के कारण हमारी यूपीआई सर्विसेज प्रभावित हो रही हैं. इन गतिविधियों के पूरा होने के बाद आप बेहतर अनुभव के साथ इन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं. हम इस संबंध में आपके धैर्य की सराहना करते हैं.”

आपको बता दें कि बैंक एक अंतराल पर शेड्यूल्ड एक्टिविटी करते रहते हैं. अच्छी बात है कि बैंक पहले से उनके बारे में बता भी देते हैं. उससे ग्राहकों को कोई जरूरी काम पहले ही निपटा लेने या वैकल्पिक व्यवस्था करने का समय मिल जाता है. हालांकि उसके अलावा भी बैंक कई विकल्प देते हैं, जिन्हें चुन कर आप अपनी परेशानियों को कम कर सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close