स्कूल बंद : भारी बारिश को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला, रेलसेवा और उड़ाने भी रद्द

स्कूल न्यूज : भारी बारिश को देखते हुए पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों 13 जुलाई तक छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते पंजाब में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। मोहाली में हालात काबू करने के लिए सेना को मदद के लिए बुलाया गया है।

वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान भी फील्ड में उतर गए हैं। उन्होंने सतलुज दरिया के किनारे बसे गांवों का दौरा किया। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की और भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भगवंत मान ने ट्वीट किया है कि पंजाब के लोगों से मेरी अपील है कि बिल्कुल भी घबराएं नहीं। मैं सभी अफसरों से कोने-कोने जानकारी ले रहा हूं। कुदरती आपदा है, इसका मिल-जुलकर सामना करेंगे। सरकार लोगों के साथ है। उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। चीफ सेक्रेटरी पंजाब अनुराग वर्मा ने भारी बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन और आगे की तैयारियों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों की चंडीगढ़ में बैठक बुलाई।

वहीं, पंजाब में बहुत से स्थानों पर रेल ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं। जलभराव के कारण रेलवे ने पंजाब में सरहिंद-नंगल डैम और चंडीगढ़-साहनेवाल रेलखंड की गाड़ियां रद्द कर दी हैं। जम्मू तवी, अमृतसर और फिरोजपुर आने-जाने वाली गाड़ियों के रूट भी बदले हैं। वहीं, लोगों को सफर न करने की सलाह दी गई है। मोहाली के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पांच उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close