स्कूल छुट्टी ब्रेकिंग: स्कूलों की छुट्टी फिर बढ़ी, जानिए अब कब से खुलेगी कक्षाएं, शिक्षा सचिव का आदेश

रांची। भीषण गर्मी ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है।झारखंड में पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया है। भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर हो रहा है। गर्मी देखते हुए झारखंड के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 17 जून तक बंद रहेंगे। शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है।

यहां देखें आदेश

आदेश में कहा गया है कि झारखंड में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा KG से कक्षा 8 तक 17 जून, 2023 (शनिवार) तक बंद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 15 जून से पूर्व की भांति संचालित होंगे। इस अवधि में बच्चों की पढाई में होनेवाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लिया जायेगा यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close