स्कूल का समय बदला: 15 नवंबर से बदल जायेगा स्कूलों का समय, इधर राजधानी में 18 नवंबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश हुआ जारी

चंडीगढ़। स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। हरियाणा के शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। ये बदलाव आगामी 15 नवंबर से सभी स्कूलों में लागू हो जाएगा। बदले समय के मुताबिक, स्कूल सिंगल शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 3:30 बजे खत्म होंगे। वहीं, राज्य भर में डबल-शिफ्ट स्कूलों में दो सेशन चलाए जाएंगे। पहला सेशन सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है वहीं, दूसरा सेशन दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगा।जानकारी दे दें कि हरियाणा में हर साल 1 दिसंबर को स्कूलों की टाइमिंग बदली जाती है, लेकिन इस साल ये आदेश जल्दी आ गया है। हरियाणा शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को लेटर भेजते हुए कहा है कि सभी इस आदेश का पालन करें।

18 नवंबर तक स्कूल बंद

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी ओर, 8 नवंबर को दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा था कि, दिल्ली में एयर पॉल्यूशन के कारण, सभी स्कूलों की दिसंबर में होने वाली विंटर वेकेशन को स्थगित कर दिया है। ये छुट्टिया अब 9 नवंबर से 18 नवंबर तक होंगी। वहीं, सर्कुलर में आगे यह भी कहा गया है कि बची हुई विंटर वेकेशन के लिए निर्देश सही समय आने पर जारी किए जाएंगे। इससे पहले, खराब एयर पॉल्यूशन के कारण दिल्ली में पहले ही 3 नवंबर से 10 नवंबर तक छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं। प्रदूषण के गंभीर स्तर के कारण, दिल्ली सरकार ने क्लास 5 तक के स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद कर दिया। वहीं, नोएडा के कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेस चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close