स्कूली छात्रा की मौत : ट्यूशन जा रही छात्राओं को कार ने कुचला, एक छात्रा की मौत, दो की हालत गंभीर

अरवल। भीषण सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गयी, जबकि दो की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ, जब तीन छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने तीनों को रौंद दिया। इस घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो की हालत गंभीर है।

मृत छात्रा का नाम मुन्नी कुमारी बताया जा रहा है। अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक छात्रा मुन्नी कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रा मुन्नी कुमारी अपने दो सहेलियों के साथ हमेशा की तरह मंगलवार को भी ट्यूशन पढ़ने के लिए वालिदाद जा रही थी, रास्ते में ही हादसा हो गया। तीनों साइकिल से वलिदाद कब्रिस्तान के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही कार ने पीछे से तीनों को टक्कर मार दी, जिससे एक छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close