सड़क पर बिछ गईं चीखें… तेज रफ्तार कार ने 8 लोगों को कुचला, 5 महीने की मासूम समेत 2 की मौत

शराब के नशे में धुत चालक ने बस स्टैंड के पास मचाया तांडव, हादसे के बाद भड़के लोगों ने किया हमला

सड़क पर बिछ गईं चीखें… तेज रफ्तार कार ने 8 लोगों को कुचला, 5 महीने की मासूम समेत 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में देर रात रफ्तार ने ऐसा खौफनाक खेल खेला कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई। तालबेहट कस्बे में तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक आठ लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में पांच महीने की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और गुस्से का माहौल बन गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि हादसा पूरा कला बस स्टैंड के पास हुआ, जहां शराब के नशे में धुत कार चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे मौजूद लोगों को रौंदता चला गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

हादसे में देवसिंह और सोनम की पांच माह की बेटी नैंसी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। हालांकि किसी तरह वह जान बचाकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार आरोपी चालक तक जल्द पहुंचा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीम रवाना कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर बेलगाम रफ्तार और नशे में ड्राइविंग के खतरनाक सच को सामने ला दिया है।

Related Articles

close