प्रधानमंत्री आवास कॉर्डिनेटर के हत्याकांड का SDPO ने किया खुलासा, पकड़े गए दोनों आरोपी

गढ़वा । श्री बंशीधर नगर में 14 जुलाई को नगर उंटारी थाना क्षेत्र के तुलसीदामर घाटी में अज्ञात लोगों द्वारा प्रखंड समन्वयक सिराज अहमद को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका खुलासा शनिवार को एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर किया।

जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रमोद केसरी ने बताया कि कांड का उद्भेदन एवं अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश प्राप्त होने पर एक टीम का गठन किया गया । उन्होंने कहा कि मृतक सिराज अहमद द्वारा अपनी पत्नी को शादी के 2 दिन बाद ही छोड़ दिया था जिसके बाद लगातार मामला कोर्ट में भी चल रहा था। इसी क्रम में सिराज के साला ने मौके को देखते हुए तुलसीदामर घाटी पर गोली से मार दिया ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गठित टीम द्वारा 21 जुलाई को छापेमारी कर कांड के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त टीपू सुल्तान एवं इमरान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया है। दोनों प्राथमिकी अभियुक्त टीपू सुल्तान एवं इमरान अंसारी को पिता नजीबुल्लाह अंसारी ग्राम फरठिया के रहने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close