तस्वीरें देखिये, कल्पना सोरेन की छठ: चुनाव प्रचार के तुरंत बाद छठ पूजा के लिए पहुंची, खरना का प्रसाद…सिंदूर…देखिये.

See pictures, Kalpana Soren's Chhath: Immediately after the election campaign, she reached for Chhath puja, Kharna's prasad...sindoor...see.

Chhath Puja : लोकआस्था का महापर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। खरना के साथ ही छठव्रतियों के 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया है। झारखंड में छठ पूजा पर भी चुनावी छाप दिखायी दे रही है। हालांकि आचार संहिता के बंधन की वजह से राजनेता इस बार सार्वजनिक कार्यक्रमों से तो दूर है, लेकिन वो इस मौके पर भी अलग अंदाज में वोटरों के दिल में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कल्पना सोरेन का छठ व्रतियों के साथ तस्वीर सामने आयी है। जिसमें कल्पना सोरेन छठ मईया की अराधना और और सिंदूर लगाती दिख रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज गांडेय विधानसभा में छठव्रती माँ और दीदियों के कठिन तपस्या में शामिल होने का परम सौभाग्य मिला। छठ पूजा के दूसरे दिन आज खरना प्रसाद ग्रहण करने का भी अवसर मिला।

छठी मइयां और भगवान भास्कर, आप सभी छठव्रती माताओं-बहनों का विराट तप सफल करे, यही कामना करती हूं। जय छठी मइयां!

वो तस्वीरों में छठव्रतियों के साथ ना सिर्फ तस्वीरें खिंचवा रही है, बल्कि वो महिलाओं के सुहागिनों का प्रतीक भी छठ पूजा के आस्था के अनुरूप लगवा रही है।

वो खरना के लिए बने विशेष प्रसाद खीर को भी ग्रहण करती दिख रही है। आपको बता दें कि कल्पना सोरेन गांडेय से झामुमो की प्रत्याशी है। वो तूफानी चुनाव प्रचार कर रही है। वो लगातार ना सिर्फ झामुमो बल्कि गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए भी सभाएं कर रही है।

इस चुनाव में झामुमो ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है। कल्पना सोरेन लगातार चुनाव प्रचार कर रही है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है।

आपको बता दें कि कल छठ घाट पर छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देगी, जबकि अगले दिन सुबह-सुबह सूर्य भगवान को अर्घ्य के साथ ये पावन पूजा का समापन होगा।

Related Articles

close