तस्वीरें देखिए: महेंद्र सिंह धोनी ने किया मतदान, परिवार के साथ पहुंचे वोट डालने, अपने स्कूल…

See pictures: Mahendra Singh Dhoni voted, reached his school with his family to cast his vote...

Jharkhand Election: झारखंड में पहले चरण का मतदान जारी है। प्रदेश के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 7 बजे से ही शुरू हो गयी है। 1.37 करोड़ मतदाता 73 महिला और एक किन्नर समेत 683 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो रहा है।

अब से कुछ देर बाद पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और झामुमो-कांग्रेस के कई मंत्रियों समेत 683 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। निर्धारित समय खत्म होने के बाद सिर्फ कतार में लगे वोटर ही अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। झारखंड में आज आम से लेकर खास लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किये। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया।

उन्होंने अपना वोट जेवीएम श्यामली में डाला। महेंद्र सिंह धोनी भी रांची के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे हैं. महेंद्र सिंह धोनी अपने माता-पिता के साथ-साथ अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मतदान पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी जीवीएम स्कूल श्यामली में बूथ संख्या 380 में मतदान करेंगे. बता दें, धौनी ने इसी स्कूल से पढ़ाई की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोग सुबह 7 बजे से ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भी अपने परिवार के साथ मतदान किया. मुख्य निर्वाचन प्राधिकारी के रवि कुमार डोरंडा स्थित बूथ नंबर 374 पर वोट डाला. इस दौरान उन्होंने कम मतदान प्रतिशत को लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभी भी समय बचा हुआ है मतदाता घरों से निकलकर मतदान करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close