अस्पताल में भर्ती लालू यादव की हालत देख बेटी रोहणी रो पड़ी….VIDEO कॉल का फोटो शेयर कर लिखी….My hero….

पटना : लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहणी आचार्या ने एक भावुक करने वाली तस्‍वीर पोस्‍ट की है। जिसमें वो वीडियो कॉल पर अपने से वीडियो कॉल पर बात करती हुईं नजर आ रहीं है। रोहिणी की आंख में आंसू हैं और पिता लालू प्रसाद यादव अस्‍पताल में भर्ती हैं। उन्‍हें ऑक्‍सीजन लगा हुआ है और रोहिणी रोती हुई नजर आ रही हैं। बताते चलें इस तस्‍वीर में लालू काफी कमजोर नजर आ रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने लिखा ‘My hero My backbone Papa
Get well soon. रोहिणी ने आगे लिखा कि हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. वह पटना के पारस अस्तपाल के आईसीएयू में भर्ती हैं।लालू रविवार को घर की सीढ़ियों से गिर गए थे और उनकी दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया और कमर में भी चोट आई है।

पारस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आसिफ प्रमाण ने कहा, आरजेडी प्रमुख को गिरने के बाद उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर आने के बाद अस्पताल लाया गया था। इसके अलावा, वह अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं। वह आईसीयू में निगरानी में हैं और उनकी हालत अब स्थिर है।डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने के लिए उचित आराम और जरूरत पड़ने पर व्हील चेयर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का आज 26वां स्थापना दिवस है।लेकिन लालू फिलहाल हॉस्पिटल में हैं, इस वजह से किसी तरह का जश्न नहीं मनाया जाएगा।पार्टी के स्थापना दिवस पर सिर्फ पार्टी का मेंबरशिप अभियान चलाया जाएगा।

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी (Rohini Acharya) ने दो फोटोज शेयर की हैं।इसमें वह और मीसा भारती वीडियो कॉल के जरिये पिता लालू यादव को देख रही हैं, इसमें वह भावुक दिख रही हैं।

Related Articles

close