सजना था सेहरा, सजानी पड़ी अर्थी : बारात के पहले दुल्हे की फंदे पर लटकी मिली लाश, शादी के घर में मच गया कोहराम…हल्दी की रश्म के बाद ..

धमतरी। जिन हाथों से दुल्हे का सेहरा सजना था, उन्ही हाथों से दुल्हे की अर्थी सजानी पड़ी। दिल को झकझोर देने वाली ये घटना छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की है। बारात जाने के एक दिन पहले ही दूल्हे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से शादी के घर में मातम छा गया है। 30 मार्च को मृतक की बारात निकलने वाला था।

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ड़ोड़की निवासी रोशन बांधे 25 वर्ष का शादी घर में शुरू हो गया था। 28 मार्च को शादी कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को भोजन कराया गया। तेल, हल्दी कार्यक्रम के बाद रात 12 बजे रोशन ने हाथ पर मेहंदी लगवाया। फिर सभी सो गए। रात तीन बजे लघुशंका के लिए रोशन बांधे उठा और घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह स्वजनों ने उनके शव को देखा तो सबका होश उड़ गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी गांव में फैली, तो सभी लोग सकते में आ गये। कोटवार व ग्रामीणों की मदद से ग्रामीणों ने अर्जुनी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि रोशन बांधे का विवाह राजिम क्षेत्र के एक गांव के युवती से होने वाला था। घर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। 30 मार्च को घर से बारात जाने वाला था, लेकिन इस बीच यह घटना हो गई है। अर्जुनी पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। वहीं परिजनों ने आत्महत्या के कारण को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। युवक सीमेंट दुकान में काम करता था। शांत स्वभाव का युवक था, लेकिन आत्महत्या क्यों की है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पूरे इलाके में मातम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close