वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर दामोदर सिंह चौधरी नहीं रहे….71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस….धनबाद जिला भाजपा में शोक की लहर

धनबाद: धनबाद जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर दामोदर सिंह चौधरी का निधन हो गया। आज सुबह 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। भाजपा जिला संगठन में कई महत्वपूर्ण पद पर रहे प्रोफेसर दामोदर सिंह चौधरी 71 साल के थे। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उन्हें 2 दिन पहले धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसें ली।

प्रोफेसर दामोदर सिंह चौधरी के निधन की खबर पर धनबाद जिला भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रोफेसर दामोदर सिंह चौधरी धनबाद जिला के प्रसिद्ध शिक्षाविद भी रह चुके थे। राजनीति शास्त्र के प्रोफ़ेसर रहे दामोदर सिंह चौधरी के निधन पर धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, विधायक राज सिन्हा, विधायक ढुल्लू महतो, धनबाद जिला भाजपा अध्यक्ष, भाजपा युवा नेता पंकज सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश बजाज, बलराम साव, राजकिशोर महतो, बमबम साव, अमरचंद्र मंडल, अशोक गिरी, राजेश दास, विश्वनाथ पाल, नवल सिंह चौधरी, प्रोफेसर शंकर सिंह चौधरी और जिले के तमाम प्रबुद्ध जनों ने दुख जताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज शाम प्रोफेसर दामोदर सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक उनके अंतिम संस्कार के दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेता की मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close